Indore News : इंदौर में फिर हार्ट अटैक से युवक की मौत, स्कूटी ले जाते समय अचानक गिरा, देखें लाइव वीडियो

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर। शहर में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की अचानक मौत का मामला सामने आया है। मृतक विनीत पिता संजय, जनता क्वार्टर इलाके का रहने वाला था और वह अपने घर से स्कूटी को मरम्मत कराने के लिए पैदल ले जा रहा था।

Indore News : स्कूटी ले जाते समय अचानक विनीत चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा और फिर उठ नहीं पाया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)


Indore News : घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक सामान्य रूप से चलते हुए अचानक गिर जाता है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया जा रहा है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ते ऐसे मामलों ने शहर में चिंता बढ़ा दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *