Gwalior News : शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला के साथ शारीरिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता मुरैना की रहने वाली है, जिसने आरोपी आकाश दीक्षित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी आकाश दीक्षित ने उसे शादी का झांसा देकर उसका लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया।

 

Gwalior News : जब पीड़िता ने उससे शादी की बात दोहराई और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस डर के बावजूद महिला ने साहस दिखाते हुए मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुरार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *