Maharajpura Police Firing Case : ग्वालियर: पड़ोसी महिला से अभद्रता और हवाई फायरिंग, आरोपी ‘गोलू परिहार’ गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Maharajpura Police Firing Case : ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दीपुरम इलाके में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक विवाहिता के साथ अभद्रता करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए कट्टे से हवाई फायरिंग की थी।

क्या है पूरा मामला? महाराजपुरा थाना पुलिस के अनुसार, शताब्दीपुरम में रहने वाली एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पड़ोसी गोलू परिहार अक्सर उसे परेशान करता है। बीती शाम जब आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता की और महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो गोलू आगबबूला हो गया। उसने अपनी कमर से देसी कट्टा निकाला और सरेआम हवाई फायर कर दिया। फायर करने के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी गोलू परिहार के खिलाफ FIR दर्ज की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर महाराजपुरा पुलिस की एक टीम गठित की गई और देर रात दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

बाइट – जयराज कुबेर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर): “शताब्दीपुरम इलाके में एक विवाहिता द्वारा दी गई शिकायत पर महाराजपुरा पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी गोलू परिहार ने महिला के साथ अभद्रता की थी और विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हथियार की बरामदगी और अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।”

इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहाँ से आया और क्या उसका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *