Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Department of Revenue : जबलपुर में बदला राजस्व न्याय का चेहरा: तहसीलदार...

Department of Revenue : जबलपुर में बदला राजस्व न्याय का चेहरा: तहसीलदार अब सुलझाएंगे मामले, लंबितता घटेगी

0
114
nishanebaaz.com (70)
nishanebaaz.com (70)

Department of Revenue : जबलपुर। राजस्व विभाग में किए गए कार्य विभाजन के बाद जबलपुर जिले में 27 राजस्व न्यायालयों की शुरुआत हो चुकी है, जहां तहसीलदार अब नियमित रूप से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक राजस्व मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। इस नई व्यवस्था के तहत अब राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो रहा है।

प्रदेश के राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल ने गुरुवार को जबलपुर पहुंचकर इस बदलाव की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने गोरखपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां तहसीलदार द्वारा राजस्व न्यायालय में मामलों की सुनवाई की जा रही थी।

Read More : GST Raid : डीजल के नाम पर बेस ऑइल बेच रही फेनी इंटरप्राइजेस पर GST का छापा, करोड़ों की कर चोरी का खुलासा

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने तहसील कार्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से इस बदलाव के फीडबैक पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन हो और जनता को समय पर न्याय मिले। प्रमुख सचिव ने राजस्व मामलों से जुड़े अधिवक्ताओं से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

हालांकि प्रमुख सचिव ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की, लेकिन जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जानकारी दी कि 22 जुलाई से लागू इस नई व्यवस्था के अब तक सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। न्यायालयों की नियमित सुनवाई से लोगों को राहत मिल रही है और प्रकरणों की लंबित संख्या में भी कमी आ रही है।

Share The News
Previous articleRedmi 15 5G का धमाका, सिर्फ 1% बैटरी पर चलेगा 7.5 घंटे, जानें और भी दमदार फीचर्स….
Next articleIndore News : संदिग्ध युवक युवतियों के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमकर बवाल, वीडियो वायरल….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here