‘Corex-Brown Sugar’ : रीवा जवा में नशे का बड़ा नेटवर्क खुला, युवा कांग्रेस पदाधिकारी ‘कोरेक्स-ब्राउन शुगर’ बेचते कैमरे में कैद!

VIKASH KHALKHO

‘Corex-Brown Sugar’ : रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नशे के अवैध कारोबार में एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी का नाम सामने आया है। युवा कांग्रेस पदाधिकारी अवनीश सिंह गहरवार कथित रूप से अवैध रूप से कोरेक्स सिरप और ब्राउन शुगर बेचते हुए एक वीडियो में कैमरे में कैद हो गए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

‘Corex-Brown Sugar’ : वीडियो वायरल, अवैध कारोबार में नाम

वायरल वीडियो में युवा कांग्रेस से जुड़े अवनीश सिंह गहरवार दिखाई दे रहे हैं, जिन पर प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप और ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त होने का आरोप है। इस वीडियो के सामने आने के बाद न केवल पुलिस महकमे में, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

अवैध कारोबार में नाम आने के बाद अवनीश सिंह गहरवार की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह (राहुल भैय्या) और पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह ‘बन्ना’ के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों ने मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है और विपक्ष को हमलावर होने का मौका मिल गया है।

‘Corex-Brown Sugar’ : वीडियो वायरल के बाद पुलिस जांच में जुटी

वीडियो के वायरल होते ही, जवा थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रही है और अवनीश सिंह गहरवार तथा उनके संभावित सहयोगियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है।

थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने और आरोप सिद्ध होने पर आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *