Barwani Waste Row: ट्रेंचिंग ग्राउंड निर्माण को लेकर बड़वानी में बढ़ा विवाद, ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस सुरक्षा में शुरू हुआ काम

Barwani Waste Row: बड़वानी। शहर के कचरा प्रबंधन के लिए प्रस्तावित नए ट्रेंचिंग ग्राउंड को लेकर शनिवार को बड़वानी जिले के आमलियापानी क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। नगर पालिका द्वारा चयनित भूमि पर सीमांकन और कब्जा प्रक्रिया शुरू करने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। हालात ऐसे बन गए कि नगर पालिका का अमला, अधिकारी और जेसीबी मशीनें करीब डेढ़ घंटे तक सड़क किनारे खड़ी रहीं। बाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विरोध कर रहे ग्रामीणों को हटाकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

Barwani Waste Row:जानकारी के अनुसार नगर पालिका के अधिकारी, सीएमओ, इंजीनियरिंग टीम और अन्य कर्मचारी शनिवार दोपहर आमलियापानी क्षेत्र में प्रस्तावित ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थल पर पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

READ MORE: Crime News Gwalior: ग्वालियर में दिलदहला देने वाली वारदात: भाई से वीडियो कॉल पर बात करते हुए निगमकर्मी ने खुद को मारी गोली

सड़क जाम कर रोकी नगर पालिका की कार्रवाई

Barwani Waste Row:विरोध कर रहे ग्रामीणों ने निर्माण स्थल तक जाने वाले रास्ते को पाइप, मोटरसाइकिल और अन्य सामान रखकर बंद कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने हाथों में पत्थर लेकर भी विरोध जताया, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए नगर पालिका का अमला आगे बढ़ने के बजाय मौके पर ही रुक गया।

Barwani Waste Row:करीब डेढ़ घंटे तक गतिरोध बना रहा। इसके बाद प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों को हटाया गया तथा निर्माण स्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर काम शुरू कराया गया।

ट्रेंचिंग ग्राउंड को लेकर पहले से नाराज हैं ग्रामीण

Barwani Waste Row:दरअसल नगर पालिका बड़वानी ने शहर के पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड को स्थानांतरित कर बंधान ग्राम के पास आमलियापानी की पहाड़ी क्षेत्र में नया कचरा निपटान केंद्र विकसित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले का स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं।

Barwani Waste Row:ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित स्थल के आसपास पहले से ही आबादी वाला क्षेत्र विकसित हो रहा है। यहां पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और पानी की टंकी जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण किया गया है। ऐसे में कचरा निपटान केंद्र बनने से दुर्गंध, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Barwani Waste Row:ग्रामीण रोहित बामनिया का कहना है कि यदि इस क्षेत्र को ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए आरक्षित किया गया था, तो फिर यहां सरकारी भवनों और जल संरचनाओं का निर्माण क्यों किया गया। उन्होंने आशंका जताई कि इससे भविष्य में क्षेत्र के पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

READ MORE: Bhusaura Panchayat Scam: भुसौरा पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप

प्रशासन ने कहा- नहीं होगी कोई परेशानी

Barwani Waste Row:तहसीलदार हितेंद्र भावसार ने बताया कि यहां आधुनिक तकनीक आधारित कचरा निपटान यूनिट विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध किया था, लेकिन पुलिस बल की सहायता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

Barwani Waste Row:प्रशासन का दावा है कि इस परियोजना में सभी पर्यावरणीय नियमों और मानकों का पालन किया जाएगा तथा इससे आसपास के ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। हालांकि ग्रामीण प्रशासन के इस आश्वासन से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं और परियोजना को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं।फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन ट्रेंचिंग ग्राउंड को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद अभी भी जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories