Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh UPSC Free Coaching : UPSC कोचिंग के लिए दस्तावेज सत्यापन: आदिम जाति...

UPSC Free Coaching : UPSC कोचिंग के लिए दस्तावेज सत्यापन: आदिम जाति विकास विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश, अनुपस्थित रहने पर रद्द होगी दावेदारी

UPSC Free Coaching : रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘युवा उत्थान योजना’ (2025-26) के तहत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी के लिए दिल्ली भेजे जाने वाले अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने प्राक्चयन परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया है। यह प्रक्रिया नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन में संपन्न होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 27 जनवरी को किया जाएगा। वहीं, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए 28 जनवरी की तिथि तय की गई है। सत्यापन का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, और निर्धारित शपथ पत्र लाना अनिवार्य है।

विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि निर्धारित समय पर उपस्थित न होने या दस्तावेज अपूर्ण होने की स्थिति में अभ्यर्थी की दावेदारी स्वतः ही निरस्त मानी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से आय प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। सफल होने वाले छात्र राज्य सरकार के खर्च पर दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। विस्तृत विवरण के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here