Sunday, August 16, 2026
Home National Karnataka News : वोट चोरी का भंडाफोड़, भाजपा को 248 वोटों से...

Karnataka News : वोट चोरी का भंडाफोड़, भाजपा को 248 वोटों से हराने वाले कांग्रेस विधायक का चुनाव रद्द, हाईकोर्ट ने दिया दोबारा गिनती का आदेश

0
244
Karnataka News
Karnataka News

Karnataka News : कर्नाटक : कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक केवाई नानजे गौड़ा का चुनाव रद्द कर दिया है। मलूर विधानसभा सीट से चुने गए गौड़ा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार केएस मंजूनाथ गौड़ा को महज 248 वोटों से हराया था। अब कोर्ट ने मतगणना में अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर चार हफ्तों के भीतर फिर से वोटों की गिनती कर नया परिणाम घोषित करने का आदेश दिया है।

Karnataka News : यह फैसला भाजपा प्रत्याशी मंजूनाथ गौड़ा की याचिका पर आया, जिसमें उन्होंने मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ियों और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए थे। याचिकाकर्ता ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर की टीम ने मतगणना की सारणी में गलतियां कीं, कई स्थानों पर एजेंटों के हस्ताक्षर नहीं लिए गए और अनधिकृत लोगों को गिनती केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई।

Karnataka News : हाईकोर्ट ने जिला निर्वाचन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गिनती की प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराना आवश्यक था, लेकिन वह रिकॉर्डिंग अदालत तक नहीं पहुंचाई गई। जबकि दावा किया गया था कि वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है और सर्विस प्रोवाइडर को हार्ड डिस्क भी दी गई थी। इस लापरवाही के लिए कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की सिफारिश भी की है। फिलहाल कोर्ट ने अपने आदेश पर एक महीने की रोक लगाई है ताकि केवाई नानजे गौड़ा सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकें।

 

Karnataka News : लगभग दो साल तक चली सुनवाई

Karnataka News : करीब दो वर्षों तक चली लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने माना कि मतगणना की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं थी। अदालत ने न केवल गिनती दोबारा करने का आदेश दिया बल्कि नानजेगौड़ा का चुनाव भी रद्द कर दिया।

Karnataka News : नानजेगौड़ा को मिली 30 दिन की राहत

Karnataka News : हालांकि, नानजेगौड़ा के वकील की अपील पर अदालत ने अपने ही आदेश पर 30 दिन की रोक लगाई है। इस दौरान कांग्रेस विधायक सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। यदि 30 दिन में उच्चतम न्यायालय से कोई राहत नहीं मिलती, तो नानजेगौड़ा की विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी।

Karnataka News : राजनीतिक हलचल तेज

Karnataka News : इस फैसले के बाद कर्नाटक की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने इसे अपने-अपने तरीके से मुद्दा बना लिया है। भाजपा इसे अपनी जीत बता रही है, वहीं कांग्रेस कह रही है कि वह सुप्रीम कोर्ट जाएगी और नानजेगौड़ा के लिए न्याय की मांग करेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here