MP NEWS : भोपाल में फिर सड़क हादसा: सिटी बस गड्ढे में धंसी, यात्री बाल-बाल बचे, दो दिन में दूसरी घटना ने खोली सिस्टम की पोल

VIKASH KHALKHO
#nishaanebaz.com

MP NEWS : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में सड़कों की बदहाली एक बार फिर उजागर हो गई है। शुक्रवार को पटेल नगर की मुख्य सड़क पर एक सिटी बस गड्ढे में धंस गई। हादसे के वक्त बस में यात्री सवार थे, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि टर्न लेते समय अचानक बस के दोनों पहिए धंस गए और सड़क धंसने लगी। गनीमत रही कि समय रहते बस रुक गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Read More : EOW : कोयला घोटाले में ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपी देवेंद्र डडसेना गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा

इससे ठीक एक दिन पहले, गुरुवार को महाराणा प्रताप नगर की मुख्य सड़क पर भी सड़क धंसने की घटना हुई थी, जहां बारिश के चलते एक गहरा सुरंगनुमा गड्ढा बन गया था। संयोगवश उस वक्त कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना जान-माल का नुकसान हो सकता था।

PWD की सफाई और जनता के सवाल

सड़क धंसने की पिछली घटना पर PWD ने सफाई दी थी कि ज्योति टॉकीज के पास एक 50 साल पुराना भूमिगत नाला है जिसकी दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिससे सड़क धंस गई। विभाग ने कहा है कि नाले की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्द ही सड़क का पुनर्निर्माण होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=D-8u1oCkQOk

लेकिन लगातार हो रही घटनाएं इस दावे पर सवाल खड़े कर रही हैं। दो दिन में दो सड़क धंसने की घटनाएं राजधानी में घट चुकी हैं। इससे एक तरफ लोगों की जान खतरे में पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार और प्रशासन की जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।

स्थानीय लोग प्रशासन से यह सवाल कर रहे हैं कि हर बार हादसे के बाद मरम्मत और सफाई की बात क्यों की जाती है, इससे पहले सड़कों की गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं होती? राजधानी की सड़कें अब दुर्घटनाओं का जाल बनती जा रही हैं और जिम्मेदार सिर्फ ट्वीट और बयानबाजी में लगे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *