Indore Viral News : हर हर महादेव’ के जयकारों के बीच शराब पार्टी….वीडियो वायरल

Parivesh

इंदौर। Indore Viral News : शहर के एक नामचीन होटल एसेंशिया में आयोजित एक पब पार्टी धार्मिक विवाद की वजह बन गई है। पब के भीतर शराब पार्टी के दौरान ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगवाने और महाकाल के भजनों पर लोगों के नाचने के वीडियो सामने आने के बाद बजरंग दल ने सख्त आपत्ति जताई है।

पार्टी का आयोजन विवादित इवेंट ऑर्गेनाइज़र कपिल वाधवानी द्वारा किया गया था। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाथों में शराब के ग्लास थामे युवक-युवतियां महाकाल का गाना बजने पर नाचते और जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। कई लोग ‘हर हर महादेव’ के नारे शराब के नशे में लगाते दिखे।

वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे हिंदू आस्था का अपमान बताते हुए तिलक नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। आयोजक कपिल वाधवानी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और समाज में अशांति फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *