CG Surajpur Crime : छात्रा की हत्या कर जंगल में फेका लाश…..

Parivesh

सूरजपुर। CG Surajpur Crime : जिले में नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी शिवाराम को गिरफ्तार कर लिया है, जो फायर वाचर के रूप में काम करता था। घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के बासबारी जंगल की है, जहां छात्रा का शव पाया गया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गलत नियत से छात्रा को रोका था, लेकिन जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शुरुआत में अपने गुनाह को स्वीकारने से इनकार किया था, लेकिन बाद में DNA टेस्ट रिपोर्ट के बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *