Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Vidhayak Sunil Soni Dhamki : विधायक सुनील सोनी साइबर ठगी के निशाने...

Vidhayak Sunil Soni Dhamki : विधायक सुनील सोनी साइबर ठगी के निशाने पर, कश्मीर हमले की आड़ में डिजिटल गिरफ्तारी’ की धमकी…जानें पूरा मामला

0
90
Vidhayak Sunil Soni Dhamki
Vidhayak Sunil Soni Dhamki

Vidhayak Sunil Soni Dhamki : रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को साइबर ठगी का शिकार होने की कोशिश हुई। 19 नवंबर की शाम विधायक के मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से कॉल आया, जिसमें ठगों ने डिजिटल तरीके से गिरफ्तार करने की धमकी दी। ठगों ने कॉल में पहलगाम, कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जांच के संदर्भ में नंबर ट्रेस होने का डर दिखाकर विधायक को डराने की कोशिश की।

Vidhayak Sunil Soni Dhamki : विधायक सुनील सोनी ने पूरे मामले की जानकारी तुरंत पुलिस अधीक्षक (एसपी) को दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी का पता नहीं चल पाया है और पुलिस साइबर ठगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

READ MORE : CG NEWS : जंगल के पास लावारिस मिला नवजात शिशु, झोले में छोड़कर भाग निकला अज्ञात शख्स….

स्थानीय प्रशासन ने जनता से अपील की है कि इस तरह के कॉल मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करें।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल माध्यमों से ठगी और धमकी का यह मामला बढ़ता जा रहा है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और साइबर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here