HomeMadhya PradeshMP New Chief Secretary : MP का नया CS कौन होगा? तीन...

MP New Chief Secretary : MP का नया CS कौन होगा? तीन अफसर रेस में आगे…

Date:

Related stories

MP New Chief Secretary : भोपाल। मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वर्तमान CS अनुराग जैन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, ऐसे में नौकरशाही में नई नियुक्ति को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सरकार ने अभी तक उनके कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा है, जिससे स्थिति और दिलचस्प हो गई है।

MP New Chief Secretary : सूत्रों के अनुसार यदि अनुराग जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता है, तो प्रशासनिक गलियारों में डॉक्टर राजेश राजौरा का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है। वहीं, वरिष्ठ आईएएस अफसर अलका उपाध्याय और अशोक वर्णवाल भी इस दौड़ में शामिल हैं। तीनों अफसरों का लंबा अनुभव और महत्वपूर्ण विभागों में काम करने का ट्रैक रिकॉर्ड सरकार के लिए विकल्प तैयार करता है।

राज्य सरकार फिलहाल केंद्र की सहमति का इंतजार कर रही है। यदि एक्सटेंशन पर मुहर लगती है तो जैन ही कुछ समय और मुख्य सचिव बने रहेंगे, लेकिन अगर मंजूरी नहीं मिली तो सितंबर की शुरुआत में ही नए मुख्य सचिव का नाम सामने आ सकता है। प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here