MP Cricket Association : क्रिकेट संघ में सिंधिया वंश की तीसरी पीढ़ी, महान आर्यमन की ताजपोशी लगभग तय….

Parivesh
MP Cricket Association

MP Cricket Association : ग्वालियर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के आगामी चुनावों में सिंधिया परिवार का दबदबा एक बार फिर साफ नजर आ रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन सिंधिया अध्यक्ष पद के लिए अकेले दावेदार बने हैं। नामांकन की अंतिम तिथि तक किसी अन्य उम्मीदवार ने फॉर्म दाखिल नहीं किया, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

MP Cricket Association : 2 सितंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाली एजीएम के बाद निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इससे पहले 18 अगस्त को इंदौर के ब्रिलियंट सेंटर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा, जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि सिंधिया परिवार का MPCA से गहरा जुड़ाव रहा है। सबसे पहले स्व. माधवराव सिंधिया ने इसकी कमान संभाली थी। उनके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई। अब महान आर्यमन के सामने संगठन की बागडोर आने की संभावना है। वर्तमान में वे ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष और MPL के चेयरमैन हैं।

इस तरह MPCA के इतिहास में पहली बार होगा जब सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी संगठन के सर्वोच्च पद पर पहुंचने जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *