Tomar Brothers Case : सूदखोर तोमर बंधुओं को कोर्ट का अंतिम अल्टीमेटम, पेश नहीं हुए तो होगी संपत्ति कुर्क

Tomar Brothers Case : रायपुर। चर्चित सूदखोरी मामले में फरार चल रहे तोमर बंधुओं के खिलाफ आज अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पेश होने का अंतिम मौका दिया है। यदि वे हाजिर नहीं होते तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

Tomar Brothers Case : पिछले दो महीनों से तोमर बंधु लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बीच रायपुर पुलिस ने कोर्ट में उनकी संपत्ति कुर्की के लिए आवेदन दायर किया था। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि आरोपी आज हर हाल में पेश हों, अन्यथा अगली कार्रवाई सीधे कुर्की की होगी।

गौरतलब है कि तोमर बंधुओं पर अवैध सूदखोरी के जरिए कई लोगों से करोड़ों रुपये वसूलने और आर्थिक शोषण करने का आरोप है। पीड़ितों की शिकायतों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मगर लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते रहे आरोपियों पर अब कोर्ट का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories