Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh NHM Workers Strike : NHM कर्मियों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…

NHM Workers Strike : NHM कर्मियों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…

0
113
NHM Workers Strike
NHM Workers Strike

NHM Workers Strike : रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर संकट की जद में आ सकती हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों कर्मचारियों ने आज सोमवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन का कहना है कि उनकी दस सूत्रीय मांगों को सरकार लंबे समय से अनदेखा कर रही है, लिहाजा मजबूरी में उन्हें हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है।

NHM Workers Strike : कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और भी व्यापक स्वरूप लेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

दरअसल, NHM कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सेवाओं का स्थायीकरण, संविलियन, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, लंबित 27% वेतन का भुगतान, ग्रेड पे निर्धारण, पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली, अनुकम्पा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, मेडिकल-अवकाश की सुविधा और न्यूनतम 10 लाख रुपये का कैशलेश स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं।

संगठन का कहना है कि वे लंबे समय से शासन से अपनी जायज़ मांगों को लेकर संवाद कर रहे हैं, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। अब सवाल यह है कि सरकार इस हड़ताल से बिगड़ने वाले स्वास्थ्य तंत्र को संभालने के लिए क्या कदम उठाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here