MP TOP 5 BREAKING : एमपी में खुलेंगे बिजली थाने, त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए राहत…समेत सुबह की 5 बड़ी खबरें…

Parivesh
MP TOP 5 BREAKING

MP TOP 5 BREAKING :

1. त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए राहत
भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 28 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को 9,380 नई सीटें मिलेंगी। दक्षिण एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस और जीटी एक्सप्रेस समेत तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अमृतसर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर कोच की व्यवस्था की जाएगी।

2. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम नई दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे दिल्ली से इंदौर, 1:50 बजे इंदौर से उज्जैन रवाना होंगे। शाम 3:30 बजे बाबा महाकाल की राजसी सवारी में शामिल होंगे।

3. इंदौर से कटनी जा रही महिला वकील लापता
अर्चना तिवारी 7 अगस्त को इंदौर से कटनी के लिए निकली थीं। आखिरी लोकेशन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर मिली। पुलिस सीसीटीवी, मोबाइल कॉल डिटेल और सोशल मीडिया के जरिए जांच कर रही है। अर्चना इंदौर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थीं।

4. उज्जैन को मिलेगा नया चिड़ियाघर
300 करोड़ रुपये की लागत से उज्जैन में 80 हेक्टेयर भूमि पर चिड़ियाघर बनेगा। गुजरात से चीते लाए जाएंगे। यहां प्रदेश का दूसरा रेस्क्यू सेंटर भी बनेगा, जहां वन्यप्राणियों का इलाज होगा। निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी अनिवार्य होगी।

5. एमपी में खुलेंगे बिजली थाने
भोपाल समेत 6 शहरों में बिजली थाने खोले जाएंगे। बिजली चोरी पर अब दर्ज होगी एफआईआर। गुजरात मॉडल पर बनने वाले ये थाने बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली में मददगार साबित होंगे। इससे बिजली कंपनी को स्थानीय पुलिस पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *