Singrauli News : हत्या के आरोपी को मोरवा पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

सिंगरौली। थाना मोरवा की पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त शब्बल को जप्त किया। आरोपी अजय दास (उम्र 30 वर्ष) निवासी CETI बस्ती था।

घटना का विवरण:
दिनांक 13.10.2025 को दोपहर लगभग 4 बजे सूचना मिली कि कुसुम देवी नामक महिला नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान मृत घोषित की गई। पड़ोस के व्यक्ति पर हत्या का संदेह था और वह घटना के बाद फरार हो गया।

Read More : Singrauli News : कलेक्टर गौरव बैनल की ऐतिहासिक जनसुनवाई, 500 से अधिक लोग न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उप-निरीक्षक एनपी तिवारी, सहायक उप-निरीक्षक दयानंद सिंह, प्रआर अर्जुन सिंह, प्रआर ओंकारनाथ कुशवाहा, आरक्षक आकाश पटेल, सुरेश परस्ते, ऋषि सिंह, राकेश कुमार यादव, मनीष यादव और रियाज आलम की टीमें घटना स्थल और आरोपी की खोज में जुटीं।

आरोपी चोपन (उ.प्र.) रेलवे स्टेशन से पकड़ाया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। जानकारी मिली कि आरोपी को यह गुस्सा था कि उसकी पत्नी जिसे वह छोड़ चुका था, मृतिका ने उसकी पत्नी के जाने में सहयोग किया, और इसी कारण उसने यह वारदात अंजाम दी।

Read More : Singrauli News : बिना हेलमेट 07 पुलिसकर्मियों के काटे चालान, दोपहिया वाहन चलाते समय नियमों का पालन जरूरी

इनाम और सराहना:
पुलिस अधीक्षक ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु 10,000 रुपये नकद इनाम की घोषणा की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories