Quality Of The Medicine : ग्वालियर : जिला अस्पताल मुरार में ड्रिप लगाने के बाद मरीजों की हालत बिगड़ी, दवा की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल

VIKASH KHALKHO

Quality Of The Medicine : भूपेन्द्र भदौरिया/ग्वालियर।  छिंदवाड़ा में कफ सिरप से मासूमों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर मचे बवाल के बीच, अब ग्वालियर के जिला अस्पताल मुरार में भी दवा की क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में मरीजों को मेट्रोजिल और आरएल ड्रिप लगाए जाने के कुछ मिनटों बाद ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।

Quality Of The Medicine :  करीब छह मरीजों को सुबह के समय ड्रिप लगाई गई थी। ड्रिप लगते ही उन्हें बेचैनी, तेज बुखार, घबराहट और शरीर में जकड़न की शिकायत होने लगी, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। घबराए परिजनों ने तुरंत अस्पताल स्टाफ को बुलाया। ड्रिप हटाकर और आवश्यक इंजेक्शन दिए जाने के बाद मरीजों की हालत कुछ देर में स्थिर हुई। हालाँकि, एक मरीज रवि तोमर को गंभीर हालत के चलते अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।

Quality Of The Medicine :  बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिनों में लगातार हुई है और जिन मरीजों को ड्रिप दी गई थी, वे सभी एक ही बैच नंबर की थीं। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति है।

Quality Of The Medicine :  मामले पर सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा (सिविल सर्जन, सिविल हॉस्पिटल मुरार, ग्वालियर) का कहना है कि : “बुखार के मरीजों में कई बार ऐसी स्थिति देखने को मिलती है, फिर भी एहतियात के तौर पर ड्रिप की गुणवत्ता की जाँच करा ली जाएगी।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *