Sunday, October 4, 2026
Home Madhya Pradesh Big Breaking News : विधायक की बस ने बाइक सवार परिवार को...

Big Breaking News : विधायक की बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, चार की मौत…

Big Breaking News
Big Breaking News

इंदौर। Big Breaking News : उज्जैन रोड पर धर्मपुरी के पास रिंगोदिया गांव में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार से आ रही विधायक गोलू शुक्ला की बस ने बाइक सवार एक ही परिवार को कुचल दिया। हादसे में परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 Big Breaking News : जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सोलंकी अपनी पत्नी जयश्री सोलंकी और दो बेटों जिगर सोलंकी व तेजस सोलंकी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर सांवेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here