जबलपुर। Jabalpur News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में मरीजों को चूहों के काटने का मामला सामने आया है। इस घटना पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने गंभीरता से संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
Jabalpur News : कलेक्टर ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटना मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग की बताई जा रही है। यहां भर्ती दो मरीजों के पैरों को चूहों ने कुतर डाला था। मरीजों के परिजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन से की, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया।
फिलहाल जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके आधार पर अगली कार्रवाई तय की जाएगी।









