Saturday, June 6, 2026
42 C
Raipur

Rewa Breaking : दिनदहाड़े युवक का अपहरण करने की कोशिश, तीन आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Rewa Breaking : रीवा। रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गीता सुपर बाजार के सामने महसांव निवासी एक युवक को दिनदहाड़े मारपीट करते हुए अपहरण करने की कोशिश की गई। हालांकि, स्थानीय लोगों की जागरूकता और पुलिस की तत्परता से अपहरण की यह कोशिश नाकाम हो गई और सभी तीनों आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rewa Breaking : बोलेरो से आए थे आरोपी, CCTV में कैद घटना
घटना बिछिया थाना क्षेत्र में चिरहुला मंदिर के समीप गीता सुपर बाजार के सामने हुई। महसांव निवासी नितिन चौरसिया शाम को अपना काम खत्म करके रीवा से अपने घर महसांव वापस आ रहे थे। तभी अचानक एक बोलेरो वाहन (क्रमांक MP17 ZE 0718) ने उनकी बाइक के सामने आकर उन्हें रोक लिया।

अपहरणकर्ताओं ने नितिन चौरसिया के साथ मारपीट की और जबरन उन्हें अपनी बोलेरो में बैठाने लगे। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

Rewa Breaking : पहचान वालों की गुहार से पकड़ा गया पहला आरोपी
गनीमत यह रही कि पास की दुकान पर पीड़ित युवक के कुछ परिचित मौजूद थे। मारपीट और अपहरण की कोशिश देखकर उन्होंने तुरंत हल्ला-गुहार मचाई, जिससे मौके पर लोग एकत्रित हो गए। भीड़ को देखकर बोलेरो वाहन लेकर दो आरोपी फरार हो गए, लेकिन एक आरोपी को मौके पर ही स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसे बिछिया पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद पीड़ित युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

सभी आरोपी गिरफ्तार
बिछिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और चंद घंटों के भीतर ही दोनों फरार आरोपियों को भी धर दबोचा।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. अंकित वर्मा (निवासी लक्ष्मण बाग) – मौके से पकड़ा गया।
  2. शुभम उर्फ मोटा (निवासी रतहरा) – बाद में गिरफ्तार।
  3. राबड़ी कृष्णा रावत (निवासी लक्ष्मणबाग) – बाद में गिरफ्तार।

पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि अपहरण के प्रयास के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories