Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News : कलेक्टर गौरव बैनल की ऐतिहासिक जनसुनवाई, 500 से अधिक...

Singrauli News : कलेक्टर गौरव बैनल की ऐतिहासिक जनसुनवाई, 500 से अधिक लोग न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे

0
112

सिंगरौली। जिले में मंगलवार को होने वाली नियमित जनसुनवाई इस बार ऐतिहासिक साबित हुई। नए जिला कलेक्टर गौरव बैनल की सक्रियता और जनता से सीधा संवाद करने की पहल ने इस मौके को विशेष बना दिया। जिले में पहली बार 500 से अधिक आवेदक अपनी समस्याओं का समाधान पाने की उम्मीद लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

कलेक्टर ने सरकारी आवास में रहने का निर्णय लिया और कंपनियों की सुविधाओं के बजाय सरकारी आवास में रहकर जनता के बीच अपनी अलग छवि बनाई। जनसुनवाई में आवेदकों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, खनिज, राजस्व और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं।

Read More : Singrauli News : बिना हेलमेट 07 पुलिसकर्मियों के काटे चालान, दोपहिया वाहन चलाते समय नियमों का पालन जरूरी

तत्काल कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि शिकायतों को केवल कागजों में न रखें, बल्कि मैदान में जाकर समस्याओं का वास्तविक समाधान करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Read More : CG NEWS : BJP मुख्यालय में डिप्टी सीएम की जनसुनवाई: 300 कार्यकर्ता पहुंचे शिकायत लेकर, अफसरों को मौके पर दिए सख्त निर्देश

आवेदकों से आमने-सामने संवाद
कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक से सामना-सामनी बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई आवेदकों ने बताया कि पहली बार उन्हें महसूस हुआ कि उनकी बातों को गंभीरता से लिया जा रहा है और अधिकारियों द्वारा तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं।

जनसुनवाई के बाद लोगों में खुशी और उम्मीद का माहौल देखा गया। नागरिकों ने कहा कि यदि प्रशासन इसी तरह सक्रिय बना रहे, तो जिले की पुरानी समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव होगा।

Share The News
Previous articleSingrauli News : बिना हेलमेट 07 पुलिसकर्मियों के काटे चालान, दोपहिया वाहन चलाते समय नियमों का पालन जरूरी
Next articleSingrauli News : हत्या के आरोपी को मोरवा पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here