Indore News : हथियारों की बड़ी खेप बरामद, क्राइम ब्रांच ने तस्कर को दबोचा…..

Parivesh

इंदौर | Indore News : इंदौर के तीन इमली इलाके में हथियारों की डिलीवरी देने पहुंचे एक हथियार तस्कर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 10 पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किसानी की आड़ में बड़वानी जिले के हथियार बनाने वाले सिकलीगर समुदाय के संपर्क में आया था। वहां से अवैध हथियार मंगवाकर इंदौर में कमीशन के आधार पर बिक्री करता था।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी एक सौदे के तहत तीन इमली क्षेत्र में हथियारों की डिलीवरी देने आया था, तभी क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके पास से मिले हथियारों को जब्त कर लिया गया है और अब उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शहर में वह किन बदमाशों को सप्लाई करने वाला था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *