Burhanpur News : खामनी गांव में वैष्णो देवी का भव्य दरबार, श्रद्धालुओं के लिए 650 फीट लंबी गुफा तैयार…देखें वीडियो

Parivesh
Burhanpur News

 Burhanpur News : बुरहानपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर खामनी गांव में श्रद्धा और भक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर स्थित इस गांव में ग्रामीणों ने माता वैष्णो देवी का भव्य अस्थायी दरबार सजाया है।

 Burhanpur News : विशेष रूप से तैयार की गई 650 फीट लंबी गुफा प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनाई गई है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु माता के विशेष दर्शन कर सकेंगे। आयोजकों के मुताबिक, इस निर्माण में लगभग 15 टन लोहा, 2000 बोरी प्लास्टर ऑफ पेरिस, 5,000 गुलाब के पौधे और 18,000 झंडू के पौधे लगाए गए हैं। मंदिर में विशेष सजावट और हरियाली सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए कुल खर्च 50 लाख रुपए से अधिक हुआ है।

आयोजक किशोर पाटिल ने बताया कि गुफा का निर्माण करीब 6 महीने से चल रहा था और इसे वैष्णो देवी के तर्ज पर बनाया गया है। गुफा में उबाल खेवट रास्ता और अर्ध कुंवारी मार्ग सहित सभी सुविधाएँ भक्तों के लिए बनाई गई हैं। ग्रामीणों ने अपने घरों की छतों और बाउंड्रीवॉल तक तोड़कर मार्ग सुनिश्चित किया।

आयोजन समिति ने बताया कि इस दरबार में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों से लगभग 5 लाख भक्त दर्शन के लिए पहुंचने की उम्मीद है। यह आयोजन बिना किसी सरकारी सहायता के सामूहिक प्रयास और भक्ति के अद्वितीय उदाहरण के रूप में खड़ा हुआ है।

खामनी गांव में सजा यह दरबार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह ग्रामीणों की एकता, मेहनत और आस्था का प्रतीक भी बन गया है। नवरात्रि के दौरान भक्तजन यहां विशेष आध्यात्मिक अनुभूति के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन का लाभ उठा सकेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *