Korba News : ग्रामीण को हाथी ने उठाकर पटका, मौके पर ही दर्दनाक मौत….

0
151
Korba News
Korba News

Korba News : कोरबा। कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र के तनेरा ग्राम स्थित गोरिल्ला डांड़ में रविवार दोपहर एक गंभीर हादसा हुआ। 45 वर्षीय धन सिंह गोंड़, जो खेत में काम कर घर लौट रहे थे, का सामना लोनर हाथी से हो गया।

Korba News : जानकारी के मुताबिक, धन सिंह जंगल से जलाऊ लकड़ी लेकर लौट रहे थे, तभी दंतैल हाथी ने उन्हें पकड़ लिया और सूंड से जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पसान रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि हमला करने वाले हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया है। ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली गई और उन्हें हाथी से दूर रहने की चेतावनी दी गई।

वन विभाग ने मृतक परिवार को नियमों के अनुसार 25,000 रुपए की तत्काल सहायता राशि प्रदान की है। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए तो वे अपने गांव छोड़ने के लिए मजबूर होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here