M.P News : बड़वानी में गहराया गैस संकट! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, घरेलू सिलेंडर की बुकिंग भी 25 दिन बाद

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में भी देखने को मिल रहा है। युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता लगभग ठप हो गई है।

इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और खान-पान से जुड़े व्यवसायों पर पड़ रहा है, क्योंकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की भारी कमी हो गई है।

घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन बाद

गैस कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। इससे पहले 7 मार्च से गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी।

  • घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी

  • कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपये की बढ़ोतरी

वर्तमान में शहर में घरेलू सिलेंडर की कीमत लगभग 958.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 2053 रुपये बताई जा रही है।

नए गैस कनेक्शन देना फिलहाल बंद

गैस संकट के बीच शहर की गैस एजेंसियों पर नए कनेक्शन जारी करना फिलहाल बंद कर दिया गया है। पिछले तीन-चार दिनों से एजेंसियों पर नए कनेक्शन के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया भी रोक दी गई है।हालांकि कुछ एजेंसियों को नियमित रूप से सिलेंडर मिल रहे हैं, जबकि कई एजेंसियों को 3 से 4 दिन में एक बार ही गैस का लोड मिल पा रहा है।

Read More : M.P News : रीवा के क्योंटी जलप्रपात में किशोरी ने लगाई छलांग, सर्चिंग में जुटी SDRF टीम

एजेंसियों पर लग रही उपभोक्ताओं की भीड़

सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता के कारण उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुंचकर रिफिल और नए कनेक्शन की जानकारी ले रहे हैं। कई जगहों पर डीएसी नंबर (डिलीवरी ऑथराइजेशन कोड) मिलने में भी देरी हो रही है, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Read More : M.P News : बड़वानी में बड़ा बस हादसा! अनियंत्रित होकर खेत में उतरी बस, कई यात्री घायल

होटल कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें

कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण होटल और खान-पान से जुड़े व्यवसायों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह कारोबारी मजबूरी में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने लगे हैं।

हालांकि खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार निजी अस्पतालों, सेवाभावी कार्यों और आपातकालीन सेवाओं के लिए कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *