M.P News : बड़वानी में बड़ा बस हादसा! अनियंत्रित होकर खेत में उतरी बस, कई यात्री घायल

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में खरगोन-बड़वानी मार्ग पर बुधवार को एक बस हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मा शक्ति बस (क्रमांक MP 37 P 1711) सवारियों को लेकर खरगोन से बड़वानी की ओर जा रही थी।

इसी दौरान अंजड़ थाना क्षेत्र के राजू गांधी नगर के पास बस का हैंडल लॉक टूट गया, जिससे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने गड्ढे से होते हुए खेत में जा उतरा।

बस में मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा

बस के अनियंत्रित होते ही उसमें सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद शुरू की।

हादसे में कई यात्री घायल

इस दुर्घटना में प्यारसिंह (चितावल), दिनेश (सुन्दरेल), बबिता मोरे (जोबट), बस चालक रवि (खरगोन) और विकास (खरगोन) सहित कई यात्रियों को चोटें आई हैं।घायलों में दिनेश बाबूलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी ने की मदद

हादसे के समय ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी गजेंद्र ठाकुर ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायलों की मदद की।उन्होंने घायलों को तुरंत अंजड़ अस्पताल भिजवाया, जबकि पांच घायलों को अपने साथ राजपुर अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलवाया।

Read More : सुप्रीम कोर्ट ने दी हरीश राणा को ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी! देश में पहला मामला, फैसला देते हुए जज भावुक…

गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने दिनेश बाबूलाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *