Friday, September 11, 2026
Home Chhattisgarh C.G News : बस्तर में आज लगेगा ‘लाल सलाम’ को तगड़ा झटका!...

C.G News : बस्तर में आज लगेगा ‘लाल सलाम’ को तगड़ा झटका! 108 नक्सली करेंगे सरेंडर, 3.95 करोड़ का है इनाम

Naxal

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बड़ी सफलता सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज यहां कुल 108 नक्सली एक साथ आत्मसमर्पण करेंगे।इतने बड़े स्तर पर होने वाला यह सरेंडर बस्तर में अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण माना जा रहा है।

3 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम घोषित

आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें कई ऐसे कैडर भी शामिल हैं जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इतने बड़े स्तर पर सरेंडर नक्सल संगठन के कमजोर पड़ने का संकेत माना जा रहा है।

Read More : इंदौर में IAS अफसर के फार्महाउस पर जुआ कांड का खुलासा! 18 जुआरी गिरफ्तार, 13 लाख से ज्यादा नकदी जब्त

कई बड़े पदों के नक्सली शामिल

सरेंडर करने वालों में संगठन के विभिन्न स्तरों के सदस्य शामिल हैं, जिनमें—

  • 6 DVC (डिविजनल कमेटी मेंबर)

  • 3 CYPCM

  • 18 PPCM

  • 23 ACM (एरिया कमेटी मेंबर)

  • 56 पार्टी मेंबर

इनमें कई ऐसे नक्सली भी हैं जो लंबे समय से सुरक्षा बलों की वांटेड सूची में शामिल थे।

पापा राव अभी भी सक्रिय

हालांकि इस सामूहिक आत्मसमर्पण में कुख्यात नक्सली नेता पापा राव का नाम शामिल नहीं है।सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पापा राव अभी भी सक्रिय है और उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी मजबूती

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह सामूहिक सरेंडर सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों का परिणाम है।इससे बस्तर क्षेत्र में नक्सल संगठन की ताकत कमजोर पड़ने और शांति प्रक्रिया को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here