Umang Singhar Statement : उमंग सिंघार का बड़ा बयान, गर्व से कहो हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं…

Umang Singhar Statement : छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि “गर्व से कहो हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं”। उन्होंने कहा कि माता शबरी ने भगवान राम को बेर खिलाए थे और वह भी आदिवासी थीं।

Umang Singhar Statement : सिंघार, मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक और राष्ट्रीय करमडार पूजा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आदिवासी नेताओं को केवल अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के उत्थान के लिए काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चाहे वे सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, विधायक हों या अधिकारी, सभी को अपने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी।

पप्पू यादव को कहा ‘कलेक्टर’

अपने संबोधन के दौरान उमंग सिंघार ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पप्पू यादव को मजाकिया लहजे में छिंदवाड़ा का ‘कलेक्टर’ कहा। हाल ही में कांग्रेस ने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छिंदवाड़ा कलेक्टर के अनुपस्थित रहने पर पप्पू यादव के पालतू कुत्ते को कलेक्टर मानकर उसे ज्ञापन सौंपा था। इस घटना की पूरे देश में काफी चर्चा हुई थी। इसी संदर्भ में सिंघार ने मंच से पप्पू यादव को ‘कलेक्टर’ कहकर संबोधित किया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories