MP TOP 5 BIG NEWS : राज्योत्सव की धूम, विश्व कप फाइनल का जोश, कांग्रेस का महामंथन और मौसम में बदलाव समेत 5 बड़ी खबरें…..

Parivesh
MP TOP 5 BIG NEWS

MP TOP 5 BIG NEWS : भोपाल राज्योत्सव LIVE : ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश’ थीम पर झूमा शहर, हंसराज रघुवंशी की आवाज़ में गूंजा ‘मेरा भोला है भंडारी’
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्योत्सव का आज दूसरा दिन राजधानी भोपाल में जोश और उत्साह के साथ मनाया जायेगा इस बार थीम है ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश’, जिसके तहत प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, लोक परंपराओं और विकास यात्रा की झलक देखने को मिल रही है। आज शाम लोकप्रिय सिंगर हंसराज रघुवंशी अपनी प्रसिद्ध भक्ति गीत ‘मेरा भोला है भंडारी’ से भक्तिमय माहौल बनाएंगे। इसके अलावा ‘विक्रमादित्य महानाट्य’ का मंचन और उज्जैन से आए 150 कलाकारों की रथ, पालकी और घोड़ों के साथ प्रस्तुति खास आकर्षण होगी। दिनभर लगाई गई प्रदर्शनियों और मेलों में प्रदेश की परंपरा, कला और हस्तशिल्प की झलक दिखाई दे रही है।

MP TOP 5 BIG NEWS : महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल आज : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दोपहर 3 बजे से नवी मुंबई में महामुकाबला
भोपाल। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन रोमांच से भरा है। महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डीवाय पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। अब तक दोनों टीमों के बीच 34 वनडे मुकाबलों में भारत ने 20 बार जीत दर्ज की है, जिससे भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। टीम इंडिया की नजर इस बार खिताब जीतकर नया इतिहास रचने पर है।

छिंदवाड़ा हादसे के बाद बड़ा फैसला : अब पोस्टमैन के जरिए सीधे लैब तक पहुंचेंगे सरकारी दवाओं के सैंपल
भोपाल। राज्य सरकार ने दवाओं की जांच व्यवस्था में बड़ा सुधार किया है। अब सरकारी दवाओं के सैंपल पोस्टमैन के जरिए सीधे लैब तक पहुंचाए जाएंगे। पहले जहां सैंपल भेजने में 5 से 6 दिन लगते थे, वहीं अब तय समय पर रिपोर्ट पहुंचने लगेगी। यह कदम छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत हर महीने 300 सैंपल सुरक्षित और तेज़ी से लैब तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे दवाओं की गुणवत्ता नियंत्रण में मजबूती आएगी।

 पचमढ़ी में आज से कांग्रेस का ‘महामंथन’ शुरू, 10 दिन तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी समेत दिग्गज करेंगे मार्गदर्शन
भोपाल/पचमढ़ी। कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के बाद अब जिला और शहर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत कर दी है। पचमढ़ी में आज से शुरू हुआ यह 10 दिवसीय कांग्रेस महामंथन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया श्रीनेत जैसे शीर्ष नेता कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे। शिविर में 71 जिला/शहर अध्यक्ष शामिल होंगे और भाजपा को जमीनी स्तर पर घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी।

 एमपी में फिर बदला मौसम : अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, भोपाल-उज्जैन समेत कई जिलों में बादल छाएंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन राज्य में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 10 जिलों में अलर्ट जारी हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय दो लो प्रेशर सिस्टम इस बदलाव की वजह बने हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *