Indore News: इंदौर HIV संक्रमण: 6 महीने में HIV के 357 नए संक्रमित मिले, 6 मरीज अब भी इलाज से बाहर

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News: इंदौर: इंदौर में अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच HIV संक्रमण के 357 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 44 हजार 259 लोगों की जांच की गई। सामने आए संक्रमितों में से 351 मरीजों को एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी यानी ART से जोड़कर उपचार शुरू किया जा चुका है, जबकि 6 मरीज अब भी उपचार से बाहर हैं। जिले में संक्रमित मरीजों को उपचार से जोड़ने की दर 98.3 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के सामने अब शेष 6 मरीजों को भी इलाज से जोड़ने की चुनौती है।

इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े सामने आए हैं। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच जिले में कुल 44 हजार 259 लोगों की HIV जांच की गई, जिसमें 357 लोग संक्रमित पाए गए। मेडिकल कॉलेजों में MGM मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा 215 संक्रमित मिले। विभाग के मुताबिक, 357 संक्रमितों में से 351 मरीजों का ART उपचार शुरू हो चुका है।

Indore News: इस तरह जिले में संक्रमितों को उपचार से जोड़ने की दर 98.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह स्क्रीनिंग फर्स्ट-95 अभियान के तहत की गई। हालांकि, 6 संक्रमित मरीज अब तक ART उपचार से नहीं जुड़ पाए हैं। इन मरीजों को भी जल्द से जल्द उपचार के दायरे में लाना स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी माधव आसानी ने जानकारी दी।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *