ताप्ती बेसिन मेगा परियोजना पर आज लगेगी मुहर, सीएम करेंगे MOU साइन

Parivesh
ताप्ती बेसिन मेगा परियोजना पर आज लगेगी मुहर, सीएम करेंगे एमओयू साइन

भोपाल: भोपाल में आज मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। यह बैठक मंत्रालय (वल्लभ भवन) में आयोजित की जा रही है, जिसमें डॉ. मोहन यादव और देवेंद्र फडणवीस शामिल रहेंगे। यह परियोजना विश्व की सबसे बड़ी ग्राउंड वाटर रिचार्ज योजना मानी जा रही है। इसके तहत ताप्ती नदी की तीन धाराएं बनाकर दोनों राज्यों में सिंचाई के लिए जल का समुचित उपयोग किया जाएगा। परियोजना के तहत मध्य प्रदेश को 11.76 टीएमसी और महाराष्ट्र को 19.36 टीएमसी जल मिलेगा, जिससे क्रमश: 1,23,082 और 2,34,706 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि यह योजना पूर्व में प्रस्तावित 66 टीएमसी जल भराव योजना का पर्यावरणीय विकल्प है, जिसमें अब कोई गांव या वनभूमि प्रभावित नहीं होगी। इससे बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार और खालवा तहसीलें लाभान्वित होंगी। साथ ही नागपुर में पीने के पानी की समस्या और छिंदवाड़ा जिले में सिंचाई जल की कमी भी दूर होगी। सरकार इस परियोजना को राष्ट्रीय जल परियोजना घोषित कराने के लिए केंद्र से भी चर्चा करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *