Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Bus fire in Shajapur: :शाजापुर में बस अग्निकांड: होटल जैन पथ पर...

Bus fire in Shajapur: :शाजापुर में बस अग्निकांड: होटल जैन पथ पर खड़ी वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Bus fire in Shajapur: शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर देर रात एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गोलवा के पास स्थित होटल जैन पथ पर खड़ी एक इंटरसिटी एसी वोल्वो बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जल उठी और एक 4 साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Bus fire in Shajapur:यह बस इंदौर से गुना की ओर जा रही थी और देर रात करीब 12 बजे होटल जैन पथ पर रुकी थी। उस समय बस में लगभग 36 यात्री सवार थे। कुछ यात्री नीचे उतर चुके थे, जबकि कई यात्री बस के अंदर ही सो रहे थे। इसी दौरान अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Bus fire in Shajapur:आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने जान बचाने के लिए चीख-पुकार शुरू कर दी। होटल स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और बस के शीशे तोड़कर करीब 22 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

READ MORE: MP Rewa Health System: रीवा में शर्मसार करने वाली तस्वीर, एंबुलेंस नहीं आई तो गर्भवती पत्नी को ठेलिया पर अस्पताल ले गया पति

Bus fire in Shajapur:इसी दौरान एक बेहद दर्दनाक दृश्य सामने आया। एक मां अपने 4 साल के बच्चे को लेकर बस से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आग की तेज लपटों और भगदड़ के बीच बच्चे का हाथ मां से छूट गया और वह अंदर ही फंस गया। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को घेर लिया और मासूम की वहीं मौत हो गई। यह घटना इतनी भयावह थी कि वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

Bus fire in Shajapur:बस में रखा यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बैग, कपड़े, नकदी और अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। बाद में होटल संचालक को कुछ सोने के गहने मिले, जिन्हें उन्होंने पुलिस को सौंप दिया।

Bus fire in Shajapur:घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन तराना से दमकल वाहन करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचा, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की देरी को लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली।

READ MORE: MP Education Reform: RGPV विश्वविद्यालय का बड़ा बदलाव! राजीव गांधी नाम हटाने की तैयारी…जानें पूरा माजरा

Bus fire in Shajapur:इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे-52 पर यातायात पूरी तरह रोकना पड़ा, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आग पर काबू पाने के बाद यातायात को फिर से शुरू कराया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here