MP Rewa Health System: रीवा में शर्मसार करने वाली तस्वीर, एंबुलेंस नहीं आई तो गर्भवती पत्नी को ठेलिया पर अस्पताल ले गया पति

MP Rewa Health System:रीवा जिले के गुढ़ क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक गरीब और मजबूर पति को अपनी गर्भवती पत्नी को ठेलिया में लिटाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा, क्योंकि समय पर 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MP Rewa Health System:बताया जा रहा है कि गुढ़ निवासी माझरिया कोल की पत्नी को देर रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पत्नी दर्द से तड़प रही थी, जिसके बाद पति ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर मदद मांगी। परिवार को उम्मीद थी कि कुछ ही देर में एंबुलेंस पहुंच जाएगी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी कोई वाहन मौके पर नहीं पहुंचा।

READ MORE: MP Politics: मध्य प्रदेश की राजनीति में दिखा अलग अंदाज, उषा ठाकुर और दिग्विजय सिंह के बीच सनातन पर हुई खास चर्चा

MP Rewa Health System:पत्नी की बिगड़ती हालत और दर्द को देखते हुए पति ने खुद ही उसे अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। उसने अपनी गर्भवती पत्नी को एक ठेलिया पर लिटाया और रात करीब 12 बजे उसे धक्का देते हुए गुढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर पहुंचा। मजबूर पति का यह संघर्ष देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

MP Rewa Health System:अस्पताल पहुंचने के बाद महिला को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। वहीं, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

MP Rewa Health System:वीडियो वायरल होने के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि एंबुलेंस सेवा में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: mp news: ग्वालियर में दिनदहाड़े फायरिंग, प्लॉट विवाद में बदमाशों ने रामवीर गुर्जर पर बरसाईं गोलियां

MP Rewa Health System:यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं कब तक केवल कागजों तक सीमित रहेंगी। इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों से मरीजों को ठेलिया, हाथ ठेला या बांस के सहारे अस्पताल ले जाने जैसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन हालात अब भी नहीं बदले हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories