kp yadav mungawali political controversy:केपी यादव का फिल्मी अंदाज, मुंगावली सभा में दिया बड़ा राजनीतिक संदेश!

kp yadav mungawali political controversy:गुना-शिवपुरी के पूर्व सांसद और खाद एवं नागरिक आपूर्ति निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव (केपी यादव) का मुंगावली दौरा चर्चा में आ गया है। प्रधानमंत्री की अपील पर उन्होंने ट्रेन से सफर किया और फिर बहादुरपुर रोड से पैदल रोड शो निकालकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

रामलीला मंच पर आयोजित आभार सभा में कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने जोश में फिल्मी अंदाज में कहा— “टाइगर अभी जिंदा है!” इस बयान के बाद पूरा पंडाल तालियों और नारों से गूंज उठा।

सभा के बाद जब मीडिया ने उनसे इस बयान को लेकर सवाल किया कि “टाइगर किसका शिकार करेगा?”, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि यह सिर्फ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए कहा गया था, इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

हालांकि, उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur Crime: शादी का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी, उड़ीसा के 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर में शादी का झांसा देकर...

Related Articles

Popular Categories