Betting Syndicate: गोवा के आलीशान विला में रायगढ़ पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, ‘मन्नू नथानी’ गैंग के 6 बड़े सटोरिए गिरफ्तार

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने संगठित अपराध और ऑनलाइन सट्टा माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए गोवा के कैंडोलिम बीच स्थित एक किराए के विला में दबिश देकर छह कुख्यात सट्टा संचालकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कुख्यात “मन्नू नथानी” गैंग से जुड़कर पूरे Betting Syndicate को ऑपरेट कर रहा था।

हवाला और सीरियल नंबर वाले नोटों का खेल हाल ही में रायगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा करन चौधरी और अन्य की गिरफ्तारी के बाद मिले इनपुट के आधार पर साइबर सेल ने इस गिरोह को रडार पर लिया था। जांच में सामने आया कि यह पूरा सिंडिकेट Hawala Network के दम पर चल रहा था। आरोपी पैसों के सुरक्षित ट्रांसफर के लिए असली करंसी नोटों के ‘सीरियल नंबर’ को कोड वर्ड की तरह साझा करते थे। पुलिस इस मामले में पहले ही 1 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी जब्त कर चुकी है।

3 हाईटेक तरीकों से चलता था आईपीएल का सट्टा: पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे तकनीक का इस्तेमाल कर तीन अलग-अलग स्तरों पर सट्टा खिलाते थे:

  1. अभिनंदन बुक/लाइन: रायपुर से क्रिकेट सेशन का भाव लेकर APK बेस्ड ज़ूम ऐप के जरिए नीचे के सटोरियों को फॉरवर्ड करना।

  2. प्रगति टीवी/स्टार लाइव ऐप: सट्टे में समय का एडवांटेज (फायदा) लेने के लिए ये एक विशेष APK फाइल का उपयोग करते थे, जिसमें आम टीवी से 7 सेकंड पहले मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट दिखता था। इसके आधार पर भाव तय किए जाते थे।

  3. क्रिकेट बेटिंग ऐप्स: महादेव सट्टा की तर्ज पर All Panel Exchange, Taj 777 और Diamond Exchange जैसे ऐप्स के जरिए आईडी बांटकर 10% कमीशन कमाया जा रहा था।

दुबई से लेकर रायपुर-नागपुर तक लिंक पुलिस के अनुसार, इस गैंग का लीडर रायपुर का मोहित सोमानी और खरसिया का अमित मित्तल है। इन सभी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। सट्टे की मुख्य आईडी दुबई से जनरेट होकर भारत के महानगरों के रास्ते नागपुर और रायपुर पहुंचती थी। पुलिस ने मौके से Digital Evidences के रूप में 10 हाई-एंड मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच से कई सफेदपोशों के नाम सामने आने की उम्मीद है।

  • एसएसपी का कड़ा संदेश: “रायगढ़ पुलिस संगठित अपराध, ऑनलाइन सट्टा और हवाला नेटवर्क के खिलाफ लगातार आक्रामक कार्रवाई कर रही है। तकनीक आधारित अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है।” — शशिशेखर मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories