Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh mp news: ग्वालियर में दिनदहाड़े फायरिंग, प्लॉट विवाद में बदमाशों ने रामवीर...

mp news: ग्वालियर में दिनदहाड़े फायरिंग, प्लॉट विवाद में बदमाशों ने रामवीर गुर्जर पर बरसाईं गोलियां

mp news:ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित पीएमटी चौराहे पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने सड़क पर खड़े रामवीर गुर्जर को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उन पर गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे।

हमले में रामवीर गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली के छर्रे उनके शरीर में लगे हैं, जबकि मारपीट के दौरान सिर में भी गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

READ MORE: MP NEWS: ग्वालियर में बीमा क्लेम के लिए रची गई कार चोरी की फर्जी साजिश, CCTV और कॉल रिकॉर्ड से खुला राज

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रामवीर गुर्जर का अपने पड़ोसी से लंबे समय से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने हमला किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही योजना बनाकर मौके पर पहुंचे थे और आते ही रामवीर पर हमला बोल दिया।

mp news:घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इस मामले में CSP अतुल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

READ MORE: Suicide Point: ग्वालियर किले की प्राचीर से फंदा लगाकर महिला ने लगाई छलांग, मौत

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here