Shajapur News : हिंदू सम्मेलन में महामंडलेश्वर मुकेश आनंद ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Shajapur News : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर जिले के सलसलाई में बुधवार को एक विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर मुकेश आनंद ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो राम को मानता है और गाय को माता मानता है, उसके साथ कभी ऊंच-नीच का भाव नहीं रखना चाहिए, क्योंकि वह हमारा भाई और बंधु है.

 

Shajapur News : सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंडित विनोद नागर गोविंद जाने ने हिंदू एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर से एक सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या बजरंग दल में होना चाहिए। पंडित जाने ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हिंदू समाज को एकजुट करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Shajapur News : कथावाचिका ब्रज बाला ने पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने पीपल के वृक्ष के महत्व को बताते हुए सभी से पारिवारिक कार्यक्रमों में एक पौधा लगाने का आग्रह किया। ब्रज बाला शर्मा ने अभिभावकों को बच्चों को संस्कार देने और उन्हें मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचाने की सलाह दी हिंदू सम्मेलन से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Shajapur News : कलश यात्रा के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, महिलाएं, पुरुष और बच्चों सहित अनेक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता और एकता को बढ़ावा देना था। महामंडलेश्वर मुकेश आनंद ने इस अवसर पर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से अपने धर्म और समाज के लिए कार्य करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ाने का आग्रह किया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories