M.P News : भोपाल में हिंदू नववर्ष पर ‘कर्मश्री’ का 25वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में हिंदू नववर्ष के स्वागत को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर कर्मश्री संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का 25वां वर्ष मनाया जाएगा।

यह कार्यक्रम 18 मार्च को हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात 8 बजे अटल पथ, तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग, टीटी नगर में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे।कार्यक्रम में संत-महात्मा, धर्मगुरु, मंत्रीगण और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

डॉ. कुमार विश्वास करेंगे काव्यपाठ

इस वर्ष के कवि सम्मेलन में विश्वविख्यात राष्ट्रवादी कवि और श्रीराम कथा वाचक डॉ. कुमार विश्वास भी अपनी प्रस्तुति देंगे।उनके साथ देशभर के कई प्रसिद्ध और लोकप्रिय कवि मंच से काव्यपाठ करेंगे, जिससे कार्यक्रम को और भी भव्य रूप मिलेगा।

भोपाल की सांस्कृतिक पहचान बना आयोजन

विधायक और कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि यह आयोजन पिछले ढाई दशकों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और अब यह भोपाल की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।उन्होंने कहा कि हजारों लोग एक साथ एकत्र होकर काव्य, संस्कृति और भारतीय परंपरा का उत्सव मनाते हैं।

Read More : M.P News : बड़वानी में गहराया गैस संकट! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, घरेलू सिलेंडर की बुकिंग भी 25 दिन बाद

भारतीय संस्कृति का उत्सव

रामेश्वर शर्मा के अनुसार यह कार्यक्रम सिर्फ कवि सम्मेलन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के गौरव का उत्सव है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होते हैं।इस बार 25वें वर्ष के अवसर पर और भी भव्य स्तर पर आयोजन की तैयारी की गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *