Indore News : सीतलामाता बाजार में भगवा रंग की लहर, विधायक पुत्र की अपील पर दुकानों से हटाए गए कर्मचारी

0
73
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र सीतलामाता बाजार में इन दिनों माहौल पूरी तरह से बदल गया है। बाजार के कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को भगवा रंग में रंग दिया है और दुकानों के बाहर “जिहादी मानसिकता के समर्थक यहां न आएं”जैसे पोस्टर लगाए गए हैं।

 

Indore News : यह पूरा घटनाक्रम उस वक्त शुरू हुआ, जब क्षेत्रीय विधायक रंजन गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ ने बाजार में कार्यरत “जिहादी मानसिकता” वाले कर्मचारियों को हटाने की सार्वजनिक अपील की थी। इसके बाद कई दुकानदारों ने अपने यहां से कुछ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Indore News : घटना के बाद अब राजनीतिक तापमान भी चढ़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए आज व्यापारियों से मुलाकात करने की बात कही है।

Indore News : बाजार में यह बदलाव नवरात्रि पर्व और त्योहारों के मद्देनजर हो रहा है या फिर यह किसी बड़े सामाजिक-राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा है, इस पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल बाजार में धार्मिक और राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है।पुलिस प्रशासन की भी इस पर नजर है, हालांकि अब तक किसी प्रकार की विधिवत शिकायत या कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here