Raipur Crime: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 200 नाइट्रोसन-10 टैबलेट और 70 हजार रुपये बरामद

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। प्रतिबंधित नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 नग नाइट्रोसन-10 टैबलेट, 70 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.70 लाख रुपये बताई गई है।

Raipur Crime: पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे रोड स्थित श्री हरि श्याम जनरल स्टोर्स के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने की फिराक में खड़े हैं।

Raipur Crime: सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

Raipur Crime: पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चन्द्रशेखर परमार और अभिषेक कोसले बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा नाइट्रोसन-10 की 200 टैबलेट मिलीं।

Raipur Crime: दवा रखने के दस्तावेज नहीं दिखा सके

पुलिस ने दोनों आरोपियों से प्रतिबंधित दवा अपने पास रखने और उसकी बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे। हालांकि, आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पूछताछ के दौरान टीम को गुमराह करने का प्रयास भी किया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 नाइट्रोसन-10 टैबलेट, 70 हजार रुपये नगद और मामले से संबंधित दो मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है।

नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 239/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 22(ग) के तहत कार्रवाई की है।

Raipur Crime: हत्या के मामले में जेल जा चुका है एक आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी चन्द्रशेखर परमार का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वह वर्ष 2024 में महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध रह चुका है।

Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी

1. चन्द्रशेखर परमार (27), पिता बाबुलाल परमार, निवासी वार्ड नंबर 15, घोड़ारी, पोस्ट बिरकोनी, थाना महासमुंद, जिला महासमुंद।

2. अभिषेक कोसले (19), पिता स्व. खेमन कोसले, निवासी वार्ड नंबर 14, घोड़ारी, थाना महासमुंद, जिला महासमुंद।

पुलिस दोनों आरोपियों से नशीली दवाओं की सप्लाई और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *