Raipur Crime: बैकवर्ड लिंक के आधार पर गांजा तस्करी मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 4 आरोपी पकड़े गए

0
36
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime:रायपुर। गांजा तस्करी के एक मामले में पुलिस ने बैकवर्ड लिंक के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए इंड-टू-इंड जांच कर रही है।

Raipur Crime:एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 अगस्त 2026 को लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम के आगे सर्विस रोड के पास कार्रवाई की थी। इस दौरान ओडिशा से नागपुर की ओर गांजा ले जा रहे पिता-पुत्र मोहम्मद लाल (36) और मोहम्मद रुस्तम (19) को गिरफ्तार किया गया था।

Raipur Crime:पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 191.525 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल 6 चक्का अशोक लीलैंड ईकोमेन ट्रक क्रमांक WB 23 G 1390 और ट्रक में लोड हैवी मशीनरी सहित करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया था। मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 332/26 दर्ज कर नारकोटिक एक्ट की धारा 20(B) के तहत कार्रवाई की गई थी।

Raipur Crime:पूछताछ में सामने आए दो और आरोपियों के नाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ी जोड़ने के लिए जांच आगे बढ़ाई। गिरफ्तार आरोपियों से गांजे की खेप के स्रोत, सप्लाई करने वाले लोगों और तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजे की उक्त खेप मोहम्मद आकिब और मोहसिन खान ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपियों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों की तलाश शुरू की। लगातार सूचना संकलन और प्रयास के बाद पुलिस टीम ने मोहम्मद आकिब और मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया।

Raipur Crime:अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime:इस मामले में पहले मोहम्मद लाल और मोहम्मद रुस्तम को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बैकवर्ड लिंक के आधार पर मोहम्मद आकिब और मोहसिन खान की गिरफ्तारी की गई। इस तरह गांजा तस्करी प्रकरण में अब तक कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस गांजे की सप्लाई के स्रोत से लेकर परिवहन और इसमें शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए इंड-टू-इंड विवेचना कर रही है। तस्करी से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश और उनके ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई भी जारी है।

Raipur Crime:गिरफ्तार आरोपी

1. मोहम्मद आकिब (25), पिता सलीम शेख, निवासी यकीब अली मस्जिद, प्लॉट नंबर 55, ओल्ड भंडारा रोड, महात्मा फुले बाजार, जिला नागपुर, महाराष्ट्र।

2. मोहसिन खान (34), पिता रहीम खान, निवासी संजय नगर, सैलानी नगर, गली नंबर 5, अमन टेंट हाउस गली, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here