Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : सिमरन साहू ने पीजी परीक्षा में लहराया परचम, SNP...

CG NEWS : सिमरन साहू ने पीजी परीक्षा में लहराया परचम, SNP यूनिवर्सिटी में हासिल किया चौथा स्थान

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : गौरीशंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़) मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए तमनार कॉलेज की होनहार छात्रा सिमरन साहू ने SNP यूनिवर्सिटी की पीजी परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

CG NEWS : सिमरन की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में हर्ष का माहौल है, बल्कि पूरे कॉलेज और क्षेत्र में गर्व की अनुभूति हो रही है। उनकी सफलता अनगिनत घंटों की कड़ी मेहनत, त्याग और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है।

CG NEWS : कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सिमरन को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, विद्यार्थियों के बीच भी उनकी सफलता प्रेरणा का स्रोत बन रही है। सिमरन साहू की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here