CG News : अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 ट्रैक्टर जब्त

VIKASH KHALKHO

रायगढ़  : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे अवैध रेत तस्करी के मामलों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह पूंजीपथरा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध रेत परिवहन करते हुए वाहनों को पकड़ा। पुलिस की इन वाहनों पर लंबे समय से नजर थी।

Read News : Israel strikes Houthis : सना पर इजरायल का एयर स्ट्राइक, हूती विद्रोहियों के हमलों का जवाब

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने सरायपाली बाजार चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ट्रैक्टरों में बिना रॉयल्टी रेत परिवहन करते पाए जाने पर चालकों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी पर धारा 106(1) BNSS के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही खनिज विभाग को भी इस संबंध में सूचना दी गई।

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब, कबाड़ और बहुमूल्य खनिजों पर निगरानी लगातार रखी जा रही है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

पकड़े गए ट्रैक्टर और चालक

  • महैन्द्रा CG 13 X 7801 – चालक: धनेश्वर निषाद (गुरदा, थाना खरसिया)
  • महैन्द्रा CG 13 AS 8723 – चालक: तरुण कुमार डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
  • मैक्सी CG 13 AT 0954 – चालक: लेखराम राठिया (बरभौना, थाना छाल)
  • महैन्द्रा (बिना नंबर) – चालक: लाल कुमार पटेल (बरभौना, थाना छाल)
  • महैन्द्रा CG 13 AM 9156 – चालक: पवन कुमार राठिया (कुकरीचोरी, थाना छाल)
  • महैन्द्रा CG 11 DA 5182 – चालक: दिलेश्वर डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
  • महैन्द्रा CG 13 BC 8169 – चालक: भीमा डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
  • सोनालीका (बिना नंबर) – चालक: शेखरचंद डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
  • महैन्द्रा CG 13 BD 2509 – चालक: धनंजय डनसेना (बरभौना, थाना छाल)

Read News : शाजापुर: त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी ने दी सुरक्षा की हिदायत, गणेश पंडालों में CCTV लगाने के निर्देश

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *