raipur Mayor Review Meeting: रायपुर महापौर की अफसरों को कड़ी फटकार: बोलीं– ‘काम में गड़बड़ी पर सिर्फ ठेकेदार नहीं, लापरवाह अधिकारियों पर भी हो एक्शन’

Sanjay Sahu
raipur Mayor Review Meeting

raipur Mayor Review Meeting: रायपुर: रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने विकास कार्यों में देरी और ढिलाई को लेकर अधिकारियों के खिलाफ सख्त तेवर अपनाए हैं। निगम मुख्यालय में करीब 6 घंटे तक चली एक बड़ी बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर काम में गड़बड़ी होने पर ठेकेदार को सजा मिल सकती है, तो उसकी देखरेख में लापरवाही बरतने वाले अफसरों और इंजीनियरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। महापौर ने बड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे लापरवाह अफसरों की लिस्ट बनाकर उनकी जिम्मेदारी तय करें।

raipur Mayor Review Meeting: इस बैठक के दौरान जब ‘करबला तालाब विकास योजना’ की समीक्षा की गई, तो उसमें कई कमियां और कागजी गड़बड़ियां सामने आईं। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या दस्तावेजों में हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

raipur Mayor Review Meeting: समीक्षा में यह बात भी सामने आई कि कई कामों के आर्डर (कार्यादेश) जारी होने के बाद भी ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया है। इस पर नाराजगी जताते हुए महापौर ने कहा कि जो काम लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, उनकी एक सूची बनाई जाए। बैठक में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और पार्षद-विधायक निधि से जुड़े सभी सरकारी कामों की जोन के हिसाब से समीक्षा की गई और अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने की हिदायत दी गई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *