Saturday, September 19, 2026
Home Chhattisgarh President Draupadi Murmu CG Visit : आदिवासी शक्ति की पहचान : राष्ट्रपति...

President Draupadi Murmu CG Visit : आदिवासी शक्ति की पहचान : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज छत्तीसगढ़ आगमन, जनजातीय गौरव दिवस का करेंगी भव्य शुभारंभ….

President Draupadi Murmu CG Visit
President Draupadi Murmu CG Visit

President Draupadi Murmu CG Visit : रायपुर/अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में जनजातीय गौरव दिवस का नया इतिहास रचने पहुंच रही हैं। अंबिकापुर में होने वाला यह भव्य समारोह पहली बार किसी राष्ट्रपति की सीधी मौजूदगी में आयोजित होगा।

President Draupadi Murmu CG Visit : सुबह 11.20 बजे राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा के झारसुगुड़ा से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा गांधी स्टेडियम हेलीपैड पर उतरेंगी। यहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से 1.3 किमी की दूरी तय करते हुए पीजी कॉलेज मैदान के मुख्य मंच तक पहुंचेंगी। पूरा शहर आदिवासी संस्कृति की झलकियों से सजाया गया है, और जनजातीय समुदाय के हजारों लोग पारंपरिक वेशभूषा में उनका स्वागत करने तैयार हैं।

read more : Bihar CM Oath Ceremony : बिहार में नीतीश का कमबैक 10.0! आज शपथ ग्रहण, नई कैबिनेट में कौन बनेगा मंत्री? देखें लिस्ट

लगभग एक घंटे के अल्प प्रवास में राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही राज्यभर के जनजातीय प्रमुखों, ऐतिहासिक जनजातीय विद्रोहों के नायकों के परिजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को विशेष सम्मान प्रदान करेंगी। कार्यक्रम में जनजातीय नृत्य, पारंपरिक वादन और सरगुजा की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी।

राष्ट्रपति दोपहर 12.20 बजे पुनः गांधी स्टेडियम हेलीपैड से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा झारसुगुड़ा के लिए रवाना होंगी। पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और प्रशासन ने रूट मैप पर व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here