Dantewada Crime: फकरे आलम /बचेली /दंतेवाड़ा। जिले के साप्ताहिक बाजार में मामूली बहस के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 30 सितंबर 2026 की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बाबूलाल कड़ियाम अपनी बोलेरो वाहन से सवारी लेकर साप्ताहिक बाजार पहुंचा था। इसके बाद वह ऑटो में बैठकर अपने गांव के परिचितों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी भगत राम नेताम ऑटो के पीछे से आया और बाबूलाल के गले पर चाकू से वार कर दिया।
घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना दंतेवाड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर 1 अक्टूबर को आरोपी भगत राम नेताम पिता चमरू नेताम, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़ेपारा बिंजाम, थाना फरसपाल, जिला दंतेवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
Dantewada Crime: पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में सउनि पंकज धर, आरक्षक जुगलाल नेताम, जलदेव मरकाम, गोपाल पुजारी और राजू ताती की प्रमुख भूमिका रही।






