Indore News :इंदौर पुलिस की देर रात कॉम्बिंग गश्त, 1101 बदमाशों की हुई जांच, 533 पर वैधानिक कार्रवाई

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News :इंदौर : इंदौर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए इंदौर पुलिस द्वारा देर रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त की गई। इस अभियान में पुलिस ने गुंडे-बदमाशों और अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त 1101 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की, जिनमें से 533 के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Indore News : दरअसल, यह गश्त शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों और क्राइम हॉटस्पॉट्स में की गई, जहां पर गुंडा तत्वों और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वालों की गहनता से पड़ताल की गई। इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 140 लापरवाह चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ कुल 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान बनाए गए।

Indore News : ट्रैफिक नियमों की अवहेलना और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाले इन वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई को आमजन ने सराहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि शहर में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *