Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh वसूली गैंग का बोलबाला : ओरछा नाराई चौकी क्षेत्र में खुलेआम अवैध...

वसूली गैंग का बोलबाला : ओरछा नाराई चौकी क्षेत्र में खुलेआम अवैध वसूली, वीडियो वायरल….

निवाड़ी। निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नाराई चौकी क्षेत्र में वाहनों से अवैध वसूली का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो अवैध कारोबारियों और कथित तौर पर पुलिस व अन्य लोगों की संलिप्तता को उजागर करता है।

READ MORE : Bhopal News : सुबह-सुबह कैटरिंग की दुकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर समेत सारा सामान जलकर खाक…

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कुर्सी पर बैठा एक युवक पहले एक पिकअप वाहन के पास आता है और उसे आगे निकालने की एवज में रुपये की अवैध वसूली करता है। वाहन चालक का नोट देता है, जिसके बाद युवक उसे रुपये वापस करता है। स्थानीय लोगों की सूचना पर जब मीडिया टीम ने इसकी पड़ताल की, तो मामला सही पाया गया।

संत रामनरेश दास ने लगाए गंभीर आरोप

पूरे मामले पर, संत रामनरेश दास जी महाराज ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस अवैध वसूली के कारोबार को गौ-तस्करी से जोड़ा है। संत ने आरोप लगाया कि इस मार्ग से प्रतिदिन गोवंशों से भरे भारी वाहन गुजरते हैं, जिनके एवज में पुलिस निजी (प्राइवेट) लोगों के साथ मिलकर अवैध रूप से पैसा वसूल रही है।

READ MORE : “द डायरी ऑफ मणिपुर” के निर्देशक सनोज मिश्रा पहुंचे लखनऊ, फिल्म में नजर आएंगी ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा

संत रामनरेश दास जी महाराज ने जिला प्रशासन से तत्काल गौ-तस्करी रोके जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस अवैध कारोबार को नहीं रोक सका, तो वह सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।

वायरल वीडियो के बाद प्रतिक्रिया

अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद, पंकज पाल आजादपुरा नामक एक व्यक्ति ने इस खबर से जुड़े चैनल हेड की फेसबुक प्रोफाइल पर टिप्पणी की है। पंकज पाल की प्रोफाइल में एक जिले के नेता की फोटो भी लगी हुई दिखाई देती है, जिसके कारण लोग इस अवैध कारोबार के पीछे ऊंचे संरक्षण होने के कयास लगा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here